देवघर, मई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी स्थित रिमांड होम में 19 वर्षीय श्रावणी कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई । घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई महिनों से रिमांड होम में रह रही श्रावणी कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख रिमांड होम के कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के कुछ ही मिनटों के भीतर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रिमांड होम के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी...