सराईकेला, अगस्त 10 -- सरायकेला,संवाददाता। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिए गए माओवादी नेताओं से पूछताछ के बाद एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देशन में संयुक्त टीम ने कुचाई और चांडिल थाना क्षेत्रों के जंगलों में महाअभियान चलाया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में छिपाकर रखे गए सैन्य-ग्रेड के घातक हथियार, सैकड़ों गोलियां और विस्फोटक बरामद किए गए। हाल ही में प्रासंगिक कांड में गिरफ्तार संगठन के सबजोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार, रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो उर्फ चरण और महिला सब जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। सुरक्षाबलों द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान इन माओवादियों ने स...