गाज़ियाबाद, जून 10 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक की हत्या कर गंगनहर में फेंके गये शव का 12 वें दिन भी सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की तीन टीम रिमांड पर लाए गए दो मुख्य हत्यारोपियों से पूछताछ में जुटी है। हत्यारोपियों को छह दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव में रहने वाले 45 वर्षीय ओंकार उर्फ ओमन को 30 मई में खड़खड़ी अंडरपास में कार सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर अगवा कर लिया था। डेयरी संचालक के भाई सुरेंद्र ने गांव में रहने वाले मोहित, गौरव, सौरभ, गोपाल और उसके फुफेरे भाई के खिलाफ गोलियां मारकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- दूध कारोबारी के शव की तलाश में गंग नहर में चलाया सर्च अभियान मामले में पुलिस दो मुख्य हत्यारोपियों मोहित व गौरव निवासी गनौली समेत 29 लोगो...