देवघर, अप्रैल 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। कार चालक दिलीप कुमार तुरी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार उर्फ झगरु को रिखिया पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड के बाद सोमवार शाम न्यायालय में पेश किया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर न्यायालय ने सुनवाई के बाद पुनः न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहने खून से सने कपड़े बरामद किए। उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पूछताछ में आरोपी द्वारा अहम जानकारियां भी देने की बात कही जा रही है। उसके आधार पर पुलिस कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। बताया जा रहा है कि हत्या की साजिश में मुख्य भूमिका बबीता देवी उर्फ पायल सिंह की थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संजीव कुमार को हत्या को अंज...