हापुड़, मार्च 19 -- हापुड़ में दिनभर आसमान घने काले बादलों से पटा पड़ा रहा। ठंडी हवाओं के साथ दोपहर में रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को हल्की गुनगुनी ठंड का अहसास हुआ। बारिश की वजह से सड़कों पर जहह-जगह कीचड़ पसर गई, इससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया। उधर बारिश से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।हापुड़ में बुधवार की शाम की मौसम ने करवट बदल ली थी। आसमान में घने काले बादल छा गए थे और ठंडी हवाएं चलने लगी थी। कुछ देर बाद ही तेज हवाएं आंधी में तब्दील हो गई और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब साढ़े दस बजे तक मौसम का यहीं हाल रहा। हालांकि इसके बाद बारिश थम गई, लेकिन आसमान में काले बादल छाए रहे। गुरूवार की सुबह फिर से घने काले बादल छा गए, सुबह के समय भी शाम जैसा अहसास हो रहा था।दोप...