सहारनपुर, मार्च 21 -- देवबंद। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। गई। शुक्रवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवती दुर्गा की नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता का है। माता ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। इनके दाहिनी हाथ में जप की माला एवं बांये हाथ में कमंडल होता है। इनका यह स्वरूप भक्तों को सिखाता है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी अपने पथ से विचलित नहीं चाहिए। मां के इस स्वरूप की आराधना करने पर शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग में वृद्धि होती है। वहीं, लोगों ने अपने घरों में भी माता के इस स्वरूप की विधिवत पूजा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.