देवघर, अगस्त 20 -- देवघर कार्यालय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 21वें दिन बुधवार को प्रातःकालीन बेला में बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण की प्रक्रिया सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है। भोर 4:14 बजे बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का इंतजार समाप्त हुआ। उसके बाद कतारबद्ध शिवभक्तों ने देवों के देव महादेव पर जलार्पण शुरू किया। यह भी पढ़ें- सावन के 21वें दिन भी बासुकीनाथ धाम पहुंचने के लिए कांवरियों का लगा रहा तांताश्रद्धालुओं का उत्साह सुबह से ही हो रही रिमझिम बारिश के बीच शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गयी। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे कांवरियों से पूरा रूट लाईन केसरिया रंग में रंगा नजर आया। बोल-बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा रूट लाईन और देवघर नग...