बांका, अगस्त 19 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों के कदम लगातार बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। बारिश की फुहार भी कांवरियों के उत्साह और श्रद्धा को कम नहीं कर सकी। कच्ची कांवरिया पथ पर चारों ओर केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरियों की कतार दिखाई दी। कोई कांधे पर कांवर लेकर बोल-बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहा था तो कोई भक्ति गीतों और बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहा था। हर-हर महादेव, बोल-बम और जय बाबा बैद्यनाथ के जयघोष से पूरा कांवरिया पथ भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- मौसम का नरम रुख, कांवरियों में भर ...