बुलंदशहर, जून 30 -- शहर में मंगलवार तड़के तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाओं ने तपिश को कम कर दिया। हालांकि दिन बढ़ने के साथ ही बादलों की लुकाछिपी का दौर शुरू हो गया, जिससे दोपहर के समय लोग उमस से बेहाल नजर आए और पसीना-पसीना हो गए। मंगलवार को सुबह से बादलों की आवाजाही का मौसम बना रहा। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। हालांकि धूप के तेवर कम रहने से लोगों को पिछले कई दिनों से चुभ रही तपिश से काफी हद तक निजात मिली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा ...