गौरीगंज, फरवरी 3 -- अमेठी, संवाददाता। मंगलवार को जिले के लगभग सभी हिस्सों में हुई बरसात ने फसलों को संजीवनी दी है। सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को हुआ है। हालांकि बरसात के चलते कई जगह जलभराव हुआ और सहालग में भी विघ्न पड़ा। वहीं तेज हवाओं ने ठंड में भी इजाफा किया है। बरसात से चने, गेहूं, मसूर की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। गेहूं की फसल को पानी की जरूरत थी। बरसात का पानी फसल के लिए वरदान साबित हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिक डा. लाल पंकज सिंह ने कहा कि यह बरसात फसलों के लिए लाभदायक है। जहां तेज हवा चली है वहां कुछ नुकसान हो सकता है। बाकी किसान भाई गेहूं की फसल में यूरिया की टाप ड्रेसिंग कर सकते हैं। सरसो की फसल पर निगरानी बनाये रखें। भादर संवाद के अनुसार क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। बेमौसम हुई हल्क...