गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। बुधवार को एक बार फिर आसमान में गहरे काले बादल छा गए। इसके कारण रुक-रुक कर कई चक्र में बूंदाबांदी हुई। रिमझिम फुहारे गिरीं। मौसम विभाग ने बुधवार की शाम 5:30 बजे तक जिले में करीब सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में एक बार फिर गिरावट हुई। लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान नीचे गिरा। लगातार बीते 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हुई। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान में जरूर इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2...