रिमझिम फुहारों के बीच 45 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक
दुमका, जुलाई 31 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ के दरबार में श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रावण माह के प्रथम दिवस पर ब्रह्मुहूर्त में करीब ढ़ाई बजे गर्भगृह के कपाट खोले गए। प्रातः कालीन पुरोहित पूजा के उपरांत आम भक्तों के लिए गर्भगृह के कपाट खोल दिए गए। देर शाम तक करीब 45 हजार भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ की स्पर्श पूजा की। श्रावण माह के प्रथम दिवस दिन भर कांवरियों पर इन्द्रदेव की कृपा बरसती रही। श्रावण की रिमझिम फुहार के बीच श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों को सुगमतापूर्वक जलाभिषेक कराने के लिए मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन प्रतिबद्ध दिखा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले के पहले दिन कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ा आस्था का सैलाबश्रद्धालुओं की तत्परता दुमका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.