रिमझिम इस्पात के निदेशक समेत सात के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। टैक्स चोरी के 12 साल पुराने मामले में जिला न्यायालय से रिमझिम इस्पात व जूही एलॉयज लिमिटेड और उसके निदेशकों योगेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, कपिल, लक्ष्मीकांत गोयल, अनिल गोयल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। स्पेशल सीजेएम ने आरोपियों को 15 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। आदेश का पालन कराने के लिए हमीरपुर के सुमेरपुर थाना प्रभारी को आदेश दिए गए हैं। विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने बताया कि वर्ष 2014 में डीजीजीआई ने हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर स्थित रिमझिम इस्पात की फैक्ट्री व कार्यालय में छापा मारा था। इसमें 6.68 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी थी। इस कार्रवाई के बाद डीजीजीआई की ओर से अभियोजन ने फर्म रिमझिम इस्पात व जूही एलॉयज लिमिटेड और उसके निदेशकों योगेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.