मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। नगर के इमामबाड़ा में रिबोर नलकूप और पाइपलाइन का नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर रिबोर कराया गया है। अब क्षेत्र के लोगों को पानी का संकट नहीं होगा। विधि विधान से पूजा के बाद नारियल तोड़कर लोकार्पण किया। इस मौके पर सभासद प्रीति यादव, रुपेश यादव, अजय, श्रीकांत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...