गिरडीह, अप्रैल 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रिबान्ता स्टील प्राइवेट लिमिटेड के विस्तारीकरण के लिए सोमवार को मौजा भोरनडीहा एवं विश्वासडीह स्थित रिबान्ता के प्लांट साइट में लोक सुनवाई की गई। सुनवाई की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने की, जबकि झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी विवेक कुजूर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता कुंदन कुमार दास, गिरिडीह जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शम्भू शरण बैठा मौजूद थे। सुनवाई स्थल पर लगभग 200 से अधिक लोग जुटे हुए थे। सभी का हाथों में जान दे देंगे लेकिन स्पंज प्लांट नहीं लगने देंगे की तख्ती लिखी हुई थी।सुनवाई यह भी पढ़ें- एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ी धूल, नाराज लोगों का विरोध प्रदर्शन शुरू होते ही सभी ने एक स्वर में व...