जमशेदपुर, फरवरी 25 -- शहरवासियों के लिए इस बार होली का जश्न और भी रंगारंग होने जा रहा है। रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट के बैनर तले 28 फरवरी को साकची स्थित बोधी मैदान में रिफ्लेक्शन होली मेगा कार्निवाल 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन का नेतृत्व आशा सिंह और आरिफ अशरफ कर रहे हैं। मेगा कार्निवाल में भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित कलाकार क्वीन शालिनी और खुशी तिवारी प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। दोनों कलाकारों के आगमन से शहर में उत्साह का माहौल है और दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर अनुभव मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में कोलकाता से डीजे सेलीना, डीजे आकाश और डीजे अकुल संगीत का धमाल मचाएंगे। इसके अलावा रेन डांस, ऑर्गेनिक कलर्स, फूड जोन, सेल्फी जोन, फन गेम्स और नॉन स्टॉप फेस्टिव वाइब्स जैसी आकर्षक गतिविधियां लोगों को पूरे दिन उत्साहित रखेंगी।...