औरैया, जनवरी 8 -- अजीतमल। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अजीतमल ब्लॉक सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान, ग्राम सभा सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने और नशे में वाहन न चलाने पर जोर दिया। अजीतमल पुलिस उपाधीक्षक मनोज गंगवार ने रोड सेफ्टी के नियम और कोहरे में बचाव के उपाय बताए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनसी शर्मा ने ट्रैफिक रूल, कम उम्र के बच्चों को वाहन न देने, वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और मोटर वाहन दुर्घटनाओं से होने वाली आर्थिक एवं जनहानि की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिन प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए क्रेन, ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली पर नियमों के अनुसार रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, बैकलाइट और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.