चक्रधरपुर, मार्च 8 -- रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचन्द्रपुर तक यह ग्राम सभा मंटू गगराई की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्तावित सड़क निर्माण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि, सड़क किनारे पड़ने वाले भू-स्वामियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने तथा क्षेत्र में सड़क की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क निर्माण के पक्ष में अपनी सहमति प्रदान की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचन्द्रपुर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। इस मौक़े पर संतोष मुखी, विशाल मुखी, मांगू हेम्ब्रम, जितेन मुखी, रमेश मुखी, राजेन पूर्ति, गणेश पूर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.