कुशीनगर, मार्च 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। खाड़ी या मध्य पूर्व देशों में चल रहे युद्ध का असर खान-पान की वस्तुओं पर अभी नहीं पड़ा है। कारोबारियों की मानी जाए तो होली के बाद अगर किसी खाद्य वस्तु के दाम में वृद्धि देखी गई है तो वह रिफाइन ऑयल और सरसो का तेल है। बाकी सभी खाद्य वस्तुओं की कीमत यथावत है। खाड़ी देशों के बिगड़ते हालात की वजह से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि यहां के लोगों को भी बेतहाशा महंगाई से जूझना पड़ेगा। डीजल-पेट्रोल की कीमत में वृद्धि का असर बाहर से आने वाली सामग्री पर पड़ेगा। खाद्य वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो डीजल-पेट्रोल की कीमत में अभी वृद्धि न होने से महंगाई का बहुत मामूली असर है।पडरौना शहर के व्यवसायी सतीश सिंह बताते हैं कि रिफाइन ऑयल के दाम में होली के बाद प्रति लीटर पांच रुपये की वृद्धि हुई है। इसी त...