मथुरा, फरवरी 28 -- मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़ित से नौकरी के नाम पर की गयी ठगी के आरोप में नामजद असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अधिवक्ता जयप्रकाश ने एसएसपी को दिय शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके मिलने वाले ने अपने आईओसीएल प्रोडेक्शन में असिस्टेंट इंजीनियर जयकिशन से मुलाकात कराई थी। आरोप लगाया कि असिस्टेंट इंजीनियर ने बताया कि वह रिफाइनरी में नौकरी करते हैं। अधिकारियों से जान पहचान आपका कोई बच्चा हो तो उसकी नौकरी लगवा देंगे। पीड़ित के बेटे दीपक व विशाल ने एचपीसीएल कंपनी में फार्म भर रखा था तो इंजीनियर ने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं इन्हें टेस्ट दिलवाओ चयन की जिम्मेदारी हम पर छोड़ दो। दोनों बेटों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। बच्चों के भविष्य के चलते बातों...