मथुरा, जून 11 -- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निर्णयों के विरोध में रिफाइनरी कर्मचारियों ने बुधवार को भूख हड़ताल कर दी। दोपहर बाद प्रबंधन व कर्मचारी नेताओं में वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। कर्माचारी नेताओं का आरोप है कि इंडियन ऑयल के चेयरमैन व डायरेक्टर ने इंडियन ऑयल कर्मचारियों की 50-50 प्रमोशन पॉलिसी बैकलॉग को तानाशाही रवैया अपनाते हुए एकतरफा समाप्त करने का आदेश कर दिया था। इससे नाराज इंडियन ऑयल कर्मचारी 11 जून से देशभर की रिफायनरियों में अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर चले गए। मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के बैनर तले भी इंडियन ऑयल कर्मियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। संघ के नेता रामकिशन ने कहा कि विडम्बना है कि देश की ऊर्जा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को अपने ही प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल व अनशन करना पड़ रहा है। इस आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.