जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- युद्ध के कारण रिफाइंड तेल और सरसों तेल की कीमतें 10 रुपये तक बढ़ गई हैं। एक महीने में सरसों तेल और रिफाइंड 5 से 10 रुपये तक बढ़ी है। अभी महाकोश और बेस्ट च्वाइस का रिफाइंड 135 रुपये हो गया है। फार्च्यून का 145 रुपये वाला पैकेट 150 में बिक रहा है। वहीं, हाथी और बापू का रिफाइंड तेल 10 रुपये बढ़कर 175 रुपये हो गया है। थोक दुकानदार घनश्याम ने बताया कि बाजार में बिकने वाले सभी सरसों तेल और रिफाइन में कहीं न कहीं पाम ऑयल मिले होते हैं। भारत इसका बड़ा आयातक देश है। ये पाम ऑयल ज्यादातर इंडोनेशिया और मलेशिया से मंगाता है। वहां से आने में खर्च बढ़ गया है, जिसके कारण कीमतों में वृद्धि हो गई है।तेल चक्की में भी बढ़ी कीमतहरहरगुट्टू में तेल चक्की चलाने वाले बजरंग ने बताया कि काला सरसों वाला तेल 230 रुपये किलो लीटर बेच रहे हैं। सरसो...