हापुड़, अगस्त 24 -- आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को कुचेसर चौपला स्थित गांव फतहपुर में छापा मारा। यहां सप्रेटा दही और और रिफाइंड से करीब 955 किलोग्राम क्रीम तैयार पायी गई जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक थी। ऐसे में टीम ने करीब एक लाख 43 हजार 250 रुपए की तैयार क्रीम को तत्काल नष्ट कराया। साथ ही क्रीम के दो और वनस्पति का एक नमूना संग्रहित कर जांच को भेजा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: रक्षाबंधन से पहले मिठाई-दूध की जांच, 10 नमूने प्रयोगशाला भेजेछापे का विवरण सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय हापुड़ चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने कुचेसर रोड चौपला फतेहपुर स्थित एक मकान में छापा मारा, जहां तुषार शर्मा निवासी गांव बनखण्डा द्वारा मिलावटी क्रीम तैयार कराई जा रही थी। स...