फरीदाबाद, फरवरी 12 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड दिलाने के नाम पर एक महिला से 90 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आशा कुमारी पत्नी विक्रम यादव निवासी भीकम कॉलोनी ने साइबर अपराध थाना में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफार्म से कुछ सामान खरीदा था, जिसका रिफंड आना था। 7 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल किसी दूसरे नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए रिफंड प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही। आरोपी ने उसी नंबर से व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा। लिंक पर क्लिक करने के बाद महिला से बैलेंस चेक करने को कहा गया। जब उन्होंने गूगल पे के माध्यम से अपना बैलेंस चेक किया तो ...