देहरादून, मई 11 -- देहरादून। इंस्टाग्राम पर मिली एक पोस्ट के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने ऑर्डर कैंसिल होने और पैसे रिफंड करने का झांसा दे महिला के बैंक खाते से लगभग एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। डालनवाला थाना क्षेत्र के अरविंद मार्ग निवासी राजीव जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मई को उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पोस्ट देख कुछ सामान का ऑर्डर किया था। इसके लिए उन्होंने 1600 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट किया। अगले दिन चार मई को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने अपना नाम अंकित ठाकुर बताया और खुद को उसी कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने झांसा दिया कि कंपनी ने उनका ऑर्डर रिजेक्ट कर दिया है, इसलिए वह 1600 रुपये रिफंड करना चाहता है। उसने बातों में उलझाकर महिला से एसबीआई बैंक खाते की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.