नई दिल्ली, मार्च 22 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी आईपीएल 2026 में चैंपियन के तौर पर उतरेगी। 2025 का सीजन इसी टीम ने जीता था। पहले ही दिन आरसीबी अपने नए अभियान की शुरुआत करने वाली है। सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी। हालांकि, रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम को एक बड़ा झटका ऑस्ट्रेलियन पेसर जोश हेजलवुड के रूप में लगा है, जो शुरुआत के कुछ मैचों को मिस करने वाले हैं। इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सिलेक्टर रहे क्रिस श्रीकांत ने कहा है कि उनको कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। दाएं हाथ के इस पेसर ने पिछले साल RCB की टाइटल जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हेजलवुड ने 12 मैचों में 22 विकेट लिए थे। उस सीजन में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 33 रन देकर 4 विकेट था। यही वजह है कि श्रीकांत ने हेजलवुड की गैरमौजूदगी को आरसीबी के लिए बड़ा झटका माना है। जोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.