कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खरौली गांव के रहने वाले युवक का शव गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव में पड़ा मिलने के मामले में मंगलवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद शव का फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। खरौली गांव निवासी कोतवाल सिंह यादव का पुत्र अवनीश उर्फ लल्लन यादव 28 वर्षीय का शव गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव के पास सोमवार की सुबह पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त हो जाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने मृतक के रिश्तेदार और एक अन्य दोस्त पर हत्या के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की...