कानपुर, अप्रैल 10 -- चकेरी। दहेली सुजानपुर में जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की घटना में आरोपितों ने मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दोबारा हथियारों से लैस होकर जमीन पर कब्जा किया। साथ ही एक युवक को मारापीटा। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ दोबारा जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराया है। मूलरूप से गाजियाबाद के राज नगर निवासी विशाल पांडेय के अनुसार उन्होंने दहेली सुजानपुर में 7500 गज जमीन खरीदी थी। जिसके बाद जमीन के चारों तरफ छह फिट की बाउंड्रीवाल बनवाकर गेट लगवा दिया था। लेकिन आरोपितों ने मिलकर उन्हें धमकाया। साथ ही जमीन के एवज में पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप है कि उनकी जमीन की देखभाल उनके परिचित के वीरू पांडेय को बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.