बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाना के ग्राम रैपुरा निवासी धर्मराज पुत्र रामशंकर यादव ने उच्चाधिकारियों को तहरीर दी है। बताया कि वह काम से जा रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे गाली-गलौज कर सिर में तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। उलाहना देने पर उसके भाई बलवीर ने भी गाली-गलौज की, जानमाल की धमकी दी। पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...