कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- कड़ा ब्लॉक के गौसपुर गांव स्थित शिवमोहन एकेडमी में शनिवार को रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी प्रबंधक भूपेंद्र त्रिपाठी एवं प्रिंसिपल आशुतोष त्रिपाठी ने किया। इसके बाद एकेडमी में अध्ययनरत 505 छात्रों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। मेधावी छात्रों को मेडल, शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा तीन की छात्रा प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एकेडमी में प्रथम स्थान प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल ने प्रतीक्षा को मेडल, शील्ड, रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और अन्य छात्रों को भी उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।...