मैनपुरी, मार्च 31 -- शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था मैनेजर सुमन चौहान एवं डायरेक्टर नितिन चौहान ने किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड के साथ प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। डायरेक्टर नितिन चौहान ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड केवल अंकों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विद्यार्थी की मेहनत और निरंतर प्रयास का प्रतिबिंब है। मैनेजर सुमन चौहान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.