प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। निपुण विद्यालय मूल्यांकन के तहत छात्र रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड करने में प्रदेश ने 96 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। 30 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कुल 1,06,905 विद्यालयों में से 1,02,216 विद्यालयों ने छात्र रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। हालांकि प्रयागराज में केवल 75 प्रतिशत विद्यालयों ने ही रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड किए गए हैं, जो प्रदेश में सबसे कम है। इसके अलावा बदायूं में 78 प्रतिशत, आगरा में 82 प्रतिशत तथा महोबा और मेरठ में 85 प्रतिशत डाउनलोड दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, मथुरा, खीरी, कौशांबी, कासगंज, कानपुर देहात, कन्नौज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, एटा, देवरिया, चंदौली, बस्ती, बाराबंकी, बागपत, अमेठी और अंबेडकरनगर सहित कई जिलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.