नई दिल्ली, जनवरी 12 -- भारतीय आईटी दिग्गज अब सिर्फ एआई टूल्स को अपना ही नहीं रहे हैं, बल्कि एजेंटिक एआई के जरिए पूरी दुनिया में तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रौद्योगिकी परामर्श फर्म थॉटवर्क्स की नई रिपोर्ट के अनुसार, 86 फीसदी आईटी दिग्गजों ने माना है कि एआई की वजह से प्रतिभा निखर रही है और यह नौकरियां नहीं छीन रहा है। सर्वे के दौरान यह भी पता चला कि भारत एजेंटिक एआई जैसी उन्नत तकनीक को अपनाने के मामले में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों से काफी आगे निकल गया है। यह सर्वेक्षण सात देशों के 3,500 अधिकारियों पर किया गया, जिसमें 500 प्रतिभागी भारत से थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंटिक एआई को अपनाने के मामले में भारत 48 प्रतिशत के साथ दुनिया में सबसे आगे है। यह अमेरिका (28 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया (23 प्रतिशत) जैसे पश्चिमी बाजारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.