रिपोर्ट : समुद्र की बढ़ती गर्मी इंसानों के लिए भी खतरा
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- समुद्र की बढ़ती गर्मी जीवों के साथ-साथ इंसानों के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है। इसका असर इंसानों की शारीरिक और मानसिक सेहत पर भी पड़ रहा है। यह दावा एक नई रिपोर्ट में किया गया। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड विश्वविद्यालय और हांगकांग विश्वविद्यालय की रिपोर्ट नेचर सस्टेनेबिलिटी पत्रिका में प्रकाशित हुई। शोधकर्ताओं ने कहा कि समुद्री गर्मी यानी समुद्र की सतह का तापमान लंबे समय तक सामान्य से काफी अधिक रहता है और इसे ही समुद्री हीटवेव कहा जाता है। समुद्र का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने से मौसम की घटनाएं और ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं। इससे तूफान और बाढ़ के कारण चोट लगने, मौत होने और लोगों के विस्थापित होने का खतरा बढ़ सकता है। इससे समुद्री भोजन की उपलब्धता कम हो सकती है और समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.