कानपुर, मार्च 2 -- सिकंदरा। बेहमई में दस्यु सुंदरी फूलन देवी द्वारा सामूहिक नरसंहार के बाद ग्रामीणों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन ने जिले में पहली बेहमई में रिपोर्टिंग चौकी बनाई, लेकिन आज तक एक भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। चौकी की जीडी भी राजपुर थाने पहंुच गयी है। वहीं मुकदमें दर्ज होते हैं, यहां पर अब नाम की रिपोर्टिंग चौकी रह गयी है। सन 14 फरवरी 1981 को दस्यु सुंदरी द्वारा फूलन देवी द्वारा बेहमई गांव में सामूहिक नरसंहार के तहत 21 लोगों की हत्या कर दी गयी थी। शासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के बेहमई के ग्रामीणों के सुरक्षा के तहत रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की, जो कुछ समय अनवां गांव में संचालित होती रही। बाद में बेहमई में चौकी के निजी भवन का निर्माण किया गया, लेकिन विडंबना यह है कि बेहमई रिपोर्टिंग चौकी बनने से लेकर आज तक कोई मुकदम...