सहारनपुर, जनवरी 7 -- कस्बे की इंद्रा कॉलोनी में दिनदहाड़े रिपेरिंग दुकान से हजारों के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंद्रा कॉलोनी निवासी बशेश्वर शर्मा पुत्र हरीशचंद शर्मा ने बताया कि घर के पास ही उसकी बिजली रिपेरिंग की दुकान है। मंगलवार सुबह जब वह अपने बेटे को देखने के लिए दुकान से घर पर गया था। वापस आने पर देखा की दुकान में रखे पुराने तांबे के 15 किग्रा तार व चार किग्रा एल्युमिनियम तार, चार किग्रा नए तांबे के तार किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। दुकान व आसपास के स्थानों पर अज्ञात चोर की तलाश की गई लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग सका। उसका कहना है कि दुकान से करीब 28 हजार रुपये के तार चोरी किए गए है। थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही चोर क...