चतरा, मार्च 2 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली माता भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कीर्तन मंडली में बुंदेल समाज द्वारा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चय परगना के बुंदेल समाज के हजारपती बाबू निरंजन प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि स्वामी निवास जी महाराज और कीर्तन मंडली के अध्यक्ष शिव सेवक प्रसाद सिंह सहित 12 तपा के तपेदारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का कुशल संचालन डॉ पुरुषोत्तम सिंह ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि बाबू निरंजन प्रसाद सिंह को हरिश्चंद्र सिंह, श्याम प्रसाद सिंह एवं सीताराम सिंह ने पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही स्वामी निवास जी महाराज और 12 तपा के तपेदारों को भी मोमेंटो, पगड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्...