रांची, नवम्बर 10 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की झारखंड प्रदेश इकाई के सदस्यों ने रविवार को दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव की अगुवाई में राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता, महासचिव देवीदयाल मुंडा, उपाध्यक्ष सिकंदर उरांव, सचिव राजेश उरांव, मीडिया प्रभारी शक्ति प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुजूर, कार्यकारिणी सदस्य रामगुलाब महतो, प्रवीण गोप, प्रदीप तिवारी आदि ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। मौके पर अठावले ने झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर जरूरी निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.