रिनेसां कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन
रामनगर, अक्टूबर 6 -- रामनगर। रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेन्ट में काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से मंगलवार को रक्तदान शिविर लगा। शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने किया। इस दौरान 71 यूनिट रक्त एकत्रित कर सुरक्षित रूप से ब्लड बैंक को सौंपा गया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वैच्छिक रक्तदान देश व समाज के प्रति हमारा नैतिक कर्त्तव्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.