रामनगर, मार्च 21 -- रामनगर। प्रगति मैदान अतिथ्य मण्डपम् में आयोजित हॉस्पिटैलिटी प्रतियोगिता में रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी रामनगर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी प्रोफेशनल्स की ओर से एम्पॉवरिंग हॉस्पिटेलिटी थीम के अंतर्गत किया गया। कॉलेज के छात्र दिनेश काराकोटी ने फ्रेगरेन्स फ्लॉवर अरेन्जमेन्ट प्रतियोगिता श्रेणी में गोल्ड मेडल, चेतन पंत ने आर्ट ऑफ टेबल सेट्प प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक गुसाईं और डायरेक्टर कुणाल मदान ने छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...