रांची, अगस्त 25 -- कांके, प्रतिनिधि। रिनपास में निदेशक पद पर नियुक्ति को लेकर संस्थान के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. सुभाष सोरेन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने विभागीय अपर सचिव को पत्र भेजकर जेएपी-आईटी पोर्टल पर जारी नियुक्ति विज्ञापन रद्द कर नियमानुसार नया विज्ञापन जारी करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। डॉ. सोरेन ने कहा कि रिनपास में मनोचिकित्सा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित होता है, लेकिन निदेशक पद के विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता का स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है। विज्ञापन में मुख्य रूप से प्रोफेसर के रूप में अनुभव को पात्रता का आधार बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चिकित्सा संस्थान (शिक्षक वर्ग की योग्यताएं) विनियम, 2025 का हवाला देते ह...