बरेली, जून 30 -- बरेली पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से मेफेयर जिम में मंडल स्तरीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बरेली मंडल के चारों जनपदों से 72 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन ज्ञानेंद्र पटेल, गौरव, अरमान व राहुल ने किया। अनइक्विप्ड यूथ वर्ग में इंद्रजीत मौर्य, अरुण, अंकुर गोस्वामी और मो. लेब्रोन खान प्रथम रहे। महिला यूथ वर्ग में रिद्धि सिंह, शिवानी वर्मा, नंदनी चौधरी, चंद्रावती प्रथम रहीं। इक्विप्ड में नीलम गंगवार व खुशी गुप्ता ने पहला स्थान पाया। वहीं स्ट्रांग मैन का टाइटल इंद्रजीत मौर्य, अंकुर गोस्वामी, सलमान अहमद, जमीन हुसैन, अश्वनी प्रताप सिंह व संतोष दिवाकर ने जीता। स्ट्रांग वूमेन का खिताब रिद्धि सिंह, शिवानी वर्मा, नंदनी चौधरी, चंद्रावती, नीलम गंगवार व खुशी गुप्ता को मिला। सभी विजेताओं को स...