बरेली, अगस्त 24 -- एसआरएमएस रिद्धिमा के प्रेक्षागृह में रविवार को डॉ. चंद्रशेखर फणसलकर लिखित और अमूल सागर निर्देशित नाटक टैक्स फ्री का मंचन हुआ। चार दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन, उनके संघर्ष, संवेदनाओं को इस नाटक में दिखाया गया। ब्लाइंड मेन्स क्लब की रोचक घटनाओं के माध्यम से नाटक ने यह संदेश दिया कि जीवन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद हंसी, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही वास्तविक शक्ति हैं। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, उषा गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...