नई दिल्ली, मार्च 9 -- 'द 50' की रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह के बीच विवाद बढ़ते जा रहा है। शो से बाहर आने के बाद रिद्धिमा ने वंशज को लीगल नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं, उनकी साइबर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। क्यों? दरअसल, 'द 50' में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जब उनकी कहासुनी वाला एपिसोड जियोहॉटस्टार पर आया तब रिद्धिमा को वंशज के फैंस गालियां और धमकियां देने लगे।रिद्धिमा की टीम का बयान ऐसे में रिद्धिमा ने अपनी लीगल टीम की मदद से वंशज को लीगल नोटिस भेजा है और साइबर पुलिस से संपर्क किया है ताकि ऑनलाइन धमकियों और हैरेसमेंट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। रिद्धिमा की टीम ने ईटाइम्स से कहा, 'हां, ये बात सच है कि हमने वंशज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।' यह भी पढ़ें- आ गई 'द 50' के ग्रांड फिनाले की डेट, टॉप-20 मे...