कोडरमा, फरवरी 9 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया की एनसीसी कैडेट रितु सिंह ने अपने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन किया है। उत्कृष्ट सेवा और प्रदर्शन के लिए उन्हें एनसीसी महानिदेशक का प्रतिष्ठित बैच पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान एनसीसी समूह मुख्यालय, पटना में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी बिहार-झारखंड निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एएस बजाज ने रितु सिंह को बैच पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि वर्ष 2025 बैच में जिले से चयनित वह एकमात्र कैडेट हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। माता-पिता के असमय निधन ने उनके जीवन में कठिन मोड़ जरूर लाया, लेकिन रितु सिंह ने हार मानने की बजाय इसे अपनी ताकत बनाय...