हापुड़, मई 28 -- जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव कल्याणपुर में छह मई की रात रितिक बाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाल्मीकि ने पीड़ित परिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मुलाकात कराई। उन्होंने पीड़ित परिवार को सात्वंना देने के साथ आर्थिक मदद की। सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाल्मीकि ने बताया कि छह मई को गढ़मुक्तेश्वर के गांव कल्याणपुर में रितिक बाल्मीकि अपने घर के बाहर खड़ा था, इस दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में घर के बाहर खड़ा होकर गाली गलौच करने लगा, इसका विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने रितिक बाल्मीकि पर हमला कर दिया। लहुलुहान हालात में अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान रितिक की मौत हो ...