वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। रिड्यूस ट्रैफिक कंजक्शन स्कीम के तहत शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस आयुक्त की ओर से तैनात रूट मार्शल और संबंधित थानाध्यक्ष गुरुवार को सड़क पर उतरे। आशापुर से चौकाघाट के रूट पर हुकुलगंज में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित सिंह और लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अभियान चलाया। सवारी वाहन चालकों को स्कीम की जानकारी दी और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की। साथ ही अतिक्रमण हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...