फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- फर्रुखाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित सभागार में एक बैठक की। बैठक में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित व संबंधित रिट, बेल, इंस्ट्रक्शन तथा अवमानना याचिकाओं से जुड़ी पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से तैयार कर दाखिल किए जाने को लेकर निर्देश दिए। कहा कि उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों में पत्रावलियों को तैयार करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर दाखिल करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। न्यायालय से प्राप्त आदेशों और निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन किया जाए तथा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई की जानकारी समय से उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में थानों से संबंधित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...