रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की ट्रेड रिटेल उप-समिति ने शनिवार को चैंबर भवन में बैठक कर खुदरा व्यापार की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की। व्यापारियों ने बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए क्विक कॉमर्स और रिटेल चेन के लिए कड़े नियम बनाने की मांग उठाई। बैठक में मुख्य रूप से मांग की गई कि उपभोक्ताओं को भ्रम से बचाने के लिए कंपनियां मानक पैकिंग नियमों का सख्ती से पालन करें। सदस्यों ने चिंता जताई कि बड़ी कंपनियां वितरकों (डिस्ट्रीब्यूटर्स) की तुलना में बड़े मॉल और रिटेल चेन को कम दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराती हैं, जिससे छोटे व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। इसके समाधान के लिए किसी भी शहर में बड़े रिटेलर्स की संख्या सीमित करने और क्विक कॉमर्स पर नजर रखने के लिए एक नियामक आयोग के गठन का सुझाव दिया गया। बैठक में उपाध्...