उन्नाव, मई 2 -- गंजमुरादाबाद। सैन्य कर्मी के रिटायर होने के बाद घर पहुंचने पर स्थानीय लोगों से जोरदार स्वागत किया गया। भारत माता जयघोष के नारे लगाए गए। नगर के दरगाह शरीफ मोहल्ला निवासी इसरार के पुत्र नयाब खान की नियुक्ति 18 मई 2010 को जबलपुर में सेना में ग्रेनेडियर के पद पर हुई थी। उसके बाद पाकिस्तान बॉर्डर पर पुंछ सहित कई सेक्टरों में 9 सालों तक अपनी सेवाएं दीं तथा लगातार सीमा सुरक्षा में तैनात रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार को नगर आगमन पर हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्वागत दौरान माला पहना कर मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर शहजाद, करीमुल्ला, जब्बार मिर्जा, राम औतार व गोपाल आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...